अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 21 February 2024: जानें तिथि, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और राहुकाल

Aaj Ka Panchang, 21 February 2024: पंचांग अनुसार 21 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस दिन जया एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा और प्रदोष काल व्रत रखा जाएगा।

Image

Aaj Ka Panchang 21 February 2024

Aaj Ka Panchang, 21 February 2024: पंचांग अनुसार 21 फरवरी को द्वादशी तिथि सुबह 11:27 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इस दिन जया एकादशी व्रत (Jaya Ekadashi Vrat 2024) का पारण किया जाएगा। साथ में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) भी रखा जाएगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। अब जानिए आज का विस्तृ पंचांग एकादशी व्रत के पारण समय और प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त के साथ।

21 February 2024 Shubh Muhurat (21 फरवरी के शुभ मुहूर्त)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:13 AM से 06:04 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:39 AM से 06:55 AM
  • अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त 02:28 PM से 03:14 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 06:13 PM से 06:38 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 06:15 PM से 07:31 PM
  • अमृत काल 11:41 AM से 01:25 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 12:09 AM, फरवरी 22 से 01:00 AM, फरवरी 22

Jaya Ekadashi Parana Time 2024 (जया एकादशी पारण समय 2024)

जया एकादशी व्रत का पारण समय 21 फरवरी की सुबह 06:55 AM से 09:11 AM तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 11:27 बजे का है।

Pradosh Kaal Time (प्रदोष काल समय 2024)

21 फरवरी को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में प्रदोष काल के समय भगवान शिव की पूजा की जाती है। पंचांग अनुसार 21 तारीख को प्रदोष काल शाम 06:15 से रात 08:47 तक रहेगा।

21 February 2024 Ashubh Samay (21 फरवरी अशुभ समय)

राहुकाल दोपहर 12:35 से 02 बजे तक, यमगण्ड सुबह 08:20 से 09:45 तक, गुलिक काल सुबह 11:10 से दोपहर 12:35 तक, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:58 तक, वर्ज्य रात 11:06 से देर रात 12:52 तक, बाण रोग दोपहर 02:06 से पूर्ण रात्रि तक।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article