Aaj Ka Panchang : आज महानवमी और विजयादशमी का अद्भुत संयोग, जानें मां सिद्धिदात्री पूजा, हवन, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

20 October 2026 Panchang: 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी का पर्व है। आइए पंचांग से जानते हैं कि इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त क्या हैं।

20 October 2026 Panchang: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की नवमी और विजयादशमी का संयोग बन रहा है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। नवरात्रि की नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। वहीं, दशमी तिथि शुरू होने के बाद विजयादशमी के पर्व से जुड़े धार्मिक कार्य किए जाएंगे। आज श्रवण नक्षत्र शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। शूल योग 21 अक्टूबर की रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang  (आज का पंचांग) 20 October 2026 Panchang 20 अक्टूबर का पंचांग

20 अक्टूबर का पंचांग

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

20 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। चंद्रोदय दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त 21 अक्टूबर की रात 1 बजकर 22 मिनट पर रहेगा। आज दिनमान 11 घंटे 21 मिनट 49 सेकंड और रात्रिमान 12 घंटे 38 मिनट 48 सेकंड रहेगा। मध्याह्न का समय दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा।

End of Feed