अध्यात्म

20 February 2025 Panchang (आज का पंचांग): फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि आज, पंचांग से जानें आज का दिशा शूल और राहुकाल का समय

20 February 2025 Panchang (20 फरवरी 2025 आज का पंचांग): फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि दुर्गा माता की पूजा का दिन है। आज के दिन लाल वस्त्र और धन का दान पुण्य देगा। यहां से आप पूरा पंचांग देखकर राहुकाल का समय, सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, उपाय और दिशाशूल देख कर सकते हैं।

Image

aaj ka panchang 20 february 2025 in hindi

20 February 2025 Panchang (20 फरवरी 2025 आज का पंचांग): आज परम पवित्र माघ फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि है। आज गुरुवार है। भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत रहें। अष्टमी को माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। कनकधारा स्तोत्र के पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। अन्न दान का पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही मंगलमय होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में भगवान कृष्ण जी को तुलसी दल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। आज भैरो उपासना भी करें। बंगलामुखी माता की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

20 February 2025 Panchang (20 फरवरी 2025, आज का पंचांग हिंदी में)-

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, सप्तमी 09:59 am तक फिर अष्टमी

पर्व- परम पुण्यदायी फाल्गुन अष्टमी

दिवस- गुरुवार

सूर्योदय- 06:57am

सूर्यास्त- 6:15pm

नक्षत्र- विशाखा 01:29 pm तक फिर अनुराधा

चन्द्र राशि- वृश्चिक, स्वामी ग्रह- मङ्गल

सूर्य राशि- कुम्भ, स्वामी ग्रह- शनि

करण- बव 10 am तक फिर बालव

योग- ध्रुव 11:35 am तक फिर व्याघात

शुभ मुहूर्त-

1) अभिजीत- 12:13 pm से 12:57 pm तक

2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:28pm तक

3) गोधुली मुहूर्त- 06:25pm से 07:21pm तक

4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:03m से 05:09am तक

5) अमृत काल- 06:07am से 07:46am तक

6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42 से 12:29 तक रात

7) संध्या पूजन- 06:25 pm से 07:03pm तक

दिशा शूल-

दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या न करें- असत्य का साथ मत दें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article