Aaj ka Panchang 2 may 2025: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। पंचमी तिथि व शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी व्रत व तिल सहित अन्न का किया गया दान बहुत पुण्यदायी होता है। विष्णु उपासना जीवन में पुण्य का सुअवसर देता है। आज ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
Aaj ka Panchang 02 May 2025
- संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2082
- माह- वैशाख मास, शुक्ल पक्ष की पंचमी
- तिथि -पंचमी 09:15 सुबह तक, फिर खष्ठी
- पर्व- वैभव लक्ष्मी व्रत
- दिवस - शुक्रवार
- सूर्योदय-05:40am
- सूर्यास्त-6:56pm
- नक्षत्र- आद्रा 01:06 pm तक तत्पश्चात पुनर्वसु
- चन्द्र राशि - मिथुन, स्वामी ग्रह -बुध
- सूर्य राशि- मेष
- करण- बालव 00:15 am तक फिर कौलव
- योग- धृति
02 May 2025 का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत- 11:58 am से 12:49 pm तक
- विजय मुहूर्त- 02:21pm से 03:24pm तक
- गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त-4:05m से 05:09am तक
- अमृत काल-06:02am से 07:43am तक
- निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात
- संध्या पूजन- 06:21pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- पश्चिम दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
क्या करें- शालीग्राम भगवान का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को केला खिलाएं। गौ शाला जाएं। वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। आज केला, फल व चने की दाल का दान भी करते हैं। शुक्रवार को श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें। कनकधारास्तोका पाठ भी करें। पत्नी को स्वर्ण या हीरे के आभूषण देने से शुक्र बेहतर प्रभाव दे सकते हैं,जिससे घर में समृद्धि आती है।
क्या न करें- वाणी की मर्यादा मत तोड़ें।
