Aaj Ka Panchang : 2 अप्रैल के पंचांग से जानिए हनुमान जयंती पर पूजन आदि के लिए शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें आज के राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त समेत पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 2 April 2026: आज 2 अप्रैल को उदया तिथि के अनुसार हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन चैत्र पूर्णिमा तिथि का स्नान और दान संबंधित कार्य भी किया जाएगा। आइए जानते हैं आज के पंचांग से कि 2 अप्रैल का शुभ और अशुभ काल क्या है?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 2 April 2026: 2 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। आज चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है और इस कारण आज ही हनुमान जयंती मनाई जा रही है। पूर्णिमा तिथि के बाद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं 2 अप्रैल 2026 को शुभ कार्य किस समय पर करें और आज का पंचांग क्या कह रहा है।

हनुुमान जयंती का पंचांग

हनुुमान जयंती का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

2 अप्रैल को सूर्य का उदय सुबह 06:10 बजे और सूर्यास्त शाम 06:39 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 07:07 बजे होगा, जबकि आज चन्द्रास्त नहीं है।

End of Feed