Aaj Ka Panchang 19 June 2024: जानिए निर्जला एकादशी पारण समय और प्रदोष काल समय समेत पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इसके अलावा शिव भक्त आज बुध प्रदोष व्रत रखेंगे। यहां आप जानेंगे निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय क्या रहेगा और प्रदोष व्रत पूजा किस समय होगी।

Aaj Ka Panchang 19 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। सनातन धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना गया है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में होती है। पंचांग अनुसार आज प्रदोष व्रत का समय शाम 07:22 से रात 09:22 तक रहेगा (Pradosh Kaal Time)। इसके अलावा आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण भी है (Nirjala Ekadashi Vrat Paran Time 2024)। तो वहीं आज तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग। जानिए आज का पूरा पंचांग।

निर्जला एकादशी व्रत का पारण समय 2024 (Nirjala Ekadashi Vrat Paran Time 2024)

आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 28 मिनट तक किया जा सकेगा। ज्योतिष अनुसार एकादशी व्रत का पारण शुभ समय में ही करना चाहिए।

End of Feed