अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : अक्षय तृतीया पर आज त्रिपुष्कर योग का संयोग, पंचांग से जानिए 19 अप्रैल को खरीदारी और पूजा पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 19 April 2026: आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन खरीदारी व पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी आप पंचांग के माध्यम से ले सकते हैं।

Image

19 अप्रैल 2026 का पंचांग

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 19 April 2026: 19 अप्रैल 2026, रविवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज सुबह 10 बजकर 49 के बाद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इसको अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन त्रिपुष्कर योग के साथ ही कई शुभ मुहूर्त हैं। आज के दिन के शुभ समय में आप खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि 19 अप्रैल के दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं। अक्षय तृतीया का प्रभाव भी माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस दिन का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:52 बजे और सूर्यास्त शाम 06:49 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 06:52 बजे और चन्द्रास्त रात 09:09 बजे होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)

आज सुबह 10:49 बजे तक वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी, जिसके कारण अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 07:10 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो अगले दिन सुबह 04:35 बजे तक रहेगा। योग की बात करें तो आयुष्मान योग रात 08:02 बजे तक रहेगा, इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा।कौलव करण सुबह 10:49 बजे तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण शाम 09:07 बजे तक रहेगा और फिर गर करण शुरू हो जाएगा।

वार एवं पक्ष (Day and Paksha)

आज रविवार है और शुक्ल पक्ष चल रहा है।

चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)

आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव और गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास वैशाख (पूर्णिमांत और अमांत दोनों मान्य) है। प्रविष्टे/गते 6 है।

राशि तथा ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)

आज दोपहर 12:31 बजे तक चंद्रमा मेष राशि में सूर्य और शुक्र के साथ रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। करीब दोपहर 03:00 बजे तक शुक्र भी मेष राशि में रहेंगे, इसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं। बुध, मंगल और शनि मीन राशि में स्थित हैं।

ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)

इस समय वसंत ऋतु चल रही है और उत्तरायण का प्रभाव है। दिनमान 12 घंटे 57 मिनट 20 सेकंड और रात्रिमान 11 घंटे 01 मिनट 39 सेकंड रहेगा। मध्याह्न 12:20 बजे होगा।

19 अप्रैल के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:23 बजे से 05:08 बजे तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:45 बजे से 05:52 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:55 बजे से 12:46 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:30 बजे से 03:22 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:48 बजे से 07:10 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:49 बजे से 07:55 बजे तक

अमृत काल: 20 अप्रैल की रात 02:26 बजे से 03:52 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात 11:58 बजे से 12:42 बजे (20 अप्रैल)

त्रिपुष्कर योग: सुबह 07:10 बजे से 10:49 बजे तक

19 अप्रैल के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

राहुकाल: शाम 05:12 बजे से 06:49 बजे तक

यमगण्ड: दोपहर 12:20 बजे से 01:58 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 03:35 बजे से 05:12 बजे तक

दुर्मुहूर्त: शाम 05:05 बजे से 05:57 बजे तक

वर्ज्य: शाम 05:52 बजे से 07:18 बजे तक

आनन्दादि एवं तमिल योग (Anandadi and Tamil Yog)

आज सुबह 07:10 बजे तक कालदण्ड योग रहेगा, जो अशुभ माना जाता है। इसके बाद धुम्र योग अगले दिन सुबह 04:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद धाता/प्रजापति योग शुरू होगा, जो शुभ माना जाता है। तमिल योग में सुबह 07:10 बजे तक मरण योग और उसके बाद फिर मरण योग अगले दिन तक रहेगा, फिर सिद्ध योग प्रारंभ होगा।

निवास और शूल (Nivas and Shool)

आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा। चन्द्र वास दोपहर 12:31 बजे तक पूर्व दिशा में रहेगा, इसके बाद दक्षिण दिशा में रहेगा। राहु वास उत्तर दिशा में रहेगा। अग्निवास सुबह 10:49 बजे तक पृथ्वी पर रहेगा, इसके बाद आकाश में माना जाएगा। शिववास सुबह 10:49 बजे तक गौरी के साथ रहेगा, इसके बाद सभा में रहेगा। कुम्भ चक्र पूर्व दिशा में रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य मान्यताओं के अनुसार दी गई है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article