अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज से अधिकमास हुआ स्टार्ट, पढ़ें 17 मई का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 May 2026 : 17 मई को रविवार का दिन है। इसके साथ ही अधिक मास की शुरुआत हो गई है। आइए जानते हैं कि आज क्या है।

Image

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 May 2026 17 मई का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 May 2026 : 17 मई 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ (अधिक) माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति कैसी रहने वाली है।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:29 बजे और सूर्यास्त शाम 07:06 बजे होगा। चंद्रमा का उदय सुबह 05:30 बजे और चन्द्रास्त रात 07:58 बजे होगा।

तिथि, नक्षत्र और योग (Tithi, Nakshatra and Yog)

आज शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 09:40 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र की बात करें तो कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 02:32 बजे तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। योग में शोभन योग सुबह 06:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद अतिगण्ड योग रात 02:00 बजे (18 मई) तक रहेगा, फिर सुकर्मा योग प्रारंभ होगा।

करण (Karan)

किंस्तुघ्न करण सुबह 11:36 बजे तक रहेगा। इसके बाद बव करण रात 09:40 बजे तक रहेगा, फिर बालव करण शुरू होगा।

वार एवं पक्ष (Day and Paksha)

आज रविवार है और शुक्ल पक्ष चल रहा है।

चन्द्र मास, सम्वत (Lunar Month and Samvat)

आज विक्रम सम्वत 2083 सिद्धार्थी, शक सम्वत 1948 पराभव और गुजराती सम्वत 2082 पिंगल है। चन्द्र मास ज्येष्ठ (अधिक) पूर्णिमांत और ज्येष्ठ (अधिक) अमांत है। प्रविष्टे/गते 3 है।

राशि तथा ग्रह स्थिति (Rashi and Planetary Positions)

आज चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। सूर्य भी वृषभ राशि में विराजमान हैं। सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में स्थित हैं। अन्य ग्रहों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

ऋतु तथा अयन (Season and Ayana)

द्रिक और वैदिक दोनों मान्यताओं के अनुसार ग्रीष्म ऋतु चल रही है। उत्तरायण का प्रभाव बना हुआ है। दिनमान 13 घंटे 36 मिनट 38 सेकंड और रात्रिमान 10 घंटे 22 मिनट 49 सेकंड रहेगा। मध्याह्न 12:18 बजे होगा।

17 मई का शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:06 बजे से 04:48 बजे तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:27 बजे से 05:29 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:50 बजे से 12:45 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:34 बजे से 03:28 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:05 बजे से 07:26 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:06 बजे से 08:08 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 12:26 बजे से 01:50 बजे तक

निशिता मुहूर्त: रात 11:57 बजे से 12:38 बजे (18 मई)

17 मई का अशुभ समय (Inauspicious Timings)

राहुकाल: शाम 05:24 बजे से 07:06 बजे तक

यमगण्ड: दोपहर 12:18 बजे से 02:00 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 03:42 बजे से 05:24 बजे तक

दुर्मुहूर्त: शाम 05:17 बजे से 06:12 बजे तक

आडल योग: दोपहर 02:32 बजे से अगले दिन सुबह 05:29 बजे तक

वर्ज्य: सुबह 04:32 बजे से 05:56 बजे (18 मई) तक

नक्षत्र शूल: दोपहर 02:32 बजे से पूरे दिन पश्चिम दिशा में रहेगा।

आनन्दादि एवं तमिल योग (Anandadi and Tamil Yog)

आनन्दादि योग में धूम्र योग दोपहर 02:32 बजे तक रहेगा, जिसे अशुभ माना जाता है। इसके बाद धाता/प्रजापति योग रहेगा, जिसे शुभ माना गया है।तमिल योग में मरण योग दोपहर 02:32 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग प्रारंभ होगा।

निवास और शूल (Nivas and Shool)

आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा। चन्द्र वास दक्षिण दिशा में रहेगा। राहु वास उत्तर दिशा में रहेगा। अग्निवास पृथ्वी पर रहेगा। शिववास रात 09:40 बजे तक श्मशान में रहेगा, इसके बाद गौरी के साथ माना जाएगा। कुम्भ चक्र दोपहर 02:32 बजे तक मुख में रहेगा, इसके बाद पूर्व दिशा में प्रभाव रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य मान्यताओं के अनुसार दी गई है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article