अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज फाल्गुनी अमावस्या पर सूर्यग्रहण की रहेगी छाया, जानिए किस समय पर होंगे शुभ कार्य?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 February 2026: 17 फरवरी के दिन फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि है। इसके साथ ही आज सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आज के दिन शुभ कार्यों को करने का क्या समय रहेगा। आइए पंचांग से जानते हैं कि आज के दिन शुभ कार्य कक

17 फरवरी 2026 का पंचांग

17 फरवरी 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 17 February 2026: 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम तक प्रभावी रहेगी। इसे फाल्गुनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आज सूर्य ग्रहण का दुर्लभ खगोलीय संयोग भी बन रहा है, जो अमावस्या तिथि में ही घटित होता है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा नहीं, तो सूतक काल भी यहां प्रभावी नहीं रहेगा। चंद्रमा आज कुम्भ राशि में संचरण करेंगे। आइए जानते हैं 17 फरवरी 2026 का पंचांग क्या कह रहा है।

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

17 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 06:58 बजे और सूर्यास्त शाम 06:13 बजे होगा।

अमावस्या के कारण आज चन्द्रोदय नहीं होगा।

चन्द्रास्त शाम 06:10 बजे होगा।

आज का पंचांग

आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शाम 05:30 बजे तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र के रूप में धनिष्ठा नक्षत्र रात 09:16 बजे तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रभावी होगा। योग की बात करें तो परिघ योग 18 फरवरी की रात 12:29 बजे तक रहेगा, इसके बाद शिव योग आरंभ होगा। करण के अनुसार नाग करण शाम 05:30 बजे तक प्रभावी रहेगा, इसके बाद किंस्तुघ्न करण 18 फरवरी की सुबह 05:17 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात बव करण प्रारंभ होगा।

वार एवं पक्ष

आज मंगलवार है और दिन के पहले भाग में कृष्ण पक्ष रहेगा। शाम 05:30 बजे के बाद शुक्ल पक्ष आरंभ होगा।

चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर

  • आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त) और शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) रहेगा।
  • गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) मान्य रहेगा।
  • चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) रहेगा।

राशि तथा नक्षत्र

  • चंद्रमा सुबह 09:05 बजे तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे।
  • सूर्य कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे।
  • सूर्य का नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा।
  • चंद्र नक्षत्र पहले धनिष्ठा और उसके बाद शतभिषा रहेगा।

ऋतु तथा अयन

  • आज शिशिर ऋतु और उत्तरायण का प्रभाव रहेगा।
  • दिनमान 11 घंटे 14 मिनट 40 सेकंड और रात्रिमान 12 घंटे 44 मिनट 26 सेकंड रहेगा।
  • मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे रहेगा।

17 फरवरी के दिन का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:16 बजे से 06:07 बजे तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:41 बजे से 06:58 बजे तक

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से 12:58 बजे तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:10 बजे से 06:36 बजे तक

सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:13 बजे से 07:29 बजे तक

अमृत काल: सुबह 10:39 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक

निशिता मुहूर्त: 18 फरवरी की रात 12:09 बजे से 01:00 बजे तक

17 फरवरी के दिन का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 03:24 बजे से शाम 04:48 बजे तक

यमगण्ड: सुबह 09:47 बजे से 11:11 बजे तक

गुलिक काल: दोपहर 12:35 बजे से 02:00 बजे तक

आडल योग: रात 09:16 बजे से 18 फरवरी की सुबह 06:57 बजे तक

दुर्मुहूर्त: सुबह 09:13 बजे से 09:58 बजे तक

द्वितीय दुर्मुहूर्त: रात 11:18 बजे से 18 फरवरी की रात 12:09 बजे तक

वर्ज्य: 18 फरवरी की सुबह 04:28 बजे से 06:04 बजे तक

पंचक: सुबह 09:05 बजे से 18 फरवरी की सुबह 06:57 बजे तक

बाण के अनुसार रज बाण 18 फरवरी की रात 03:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

सूर्य ग्रहण एवं फाल्गुनी अमावस्या विशेष

अमावस्या तिथि पर सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित होते हैं, जिससे सूर्य ग्रहण का योग बनता है। आज का सूर्य ग्रहण खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ग्रहण काल में पूजा-पाठ, जप-तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। फाल्गुनी अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण, स्नान और दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article