अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 17 February 2025: पंचांग से जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यांस्त का समय, दिशा शूल और सोमवार के उपाय

Aaj Ka Panchang 17 February 2025: आज सोमवार है। आज के दिन सुबह शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से पुण्य मिलता है। आज 7 बजकर 5 मिनट पर सूर्योदय होगा और 6 बजकर 6 मिनट पर सूर्यास्त का समय निर्धारित है। आइये पंचांग के जानते हैं आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और सोमवार के उपाय।

Image

aaj ka panchang in hindi 17 february 2025 monday panchang

Aaj Ka Panchang 17 February 2025 (आज का पंचांग): आज परम पवित्र माघ फाल्गुन माह की पंचमी तिथि है। आज सोमवार है। भगवान शिव जी के निमित्त व्रत रहें। परम पिता परमेश्वर भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री शिवपुराण का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान भोलेनाथ व माता दुर्गा जी के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है,इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। रूद्राभिषेक करें। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप बहुत पुण्यदायी होता है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang In Hindi, 17 February 2025 Monday Panchang -

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह- फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, पंचमी

पर्व- परम पुण्यदायी फाल्गुन पंचमी व्रत, सोमवार व्रत

दिवस- सोमवार

सूर्योदय- 07:05am

सूर्यास्त- 6:06pm

नक्षत्र- हस्त

चन्द्र राशि- कन्या, स्वामी ग्रह-बुध

सूर्य राशि- कुम्भ, स्वामी ग्रह- शनि

करण- बालव

योग- शूल

शुभ मुहूर्त-

1) अभिजीत- 12:14pm से 12:58 pm तक

2) विजय मुहूर्त- 02:25pm से 03:28pm तक

3) गोधुली मुहूर्त- 06:25pm से 07:21pm तक

4) ब्रम्ह मुहूर्त- 4:03m से 05:09am तक

5) अमृत काल- 06:07am से 07:46am तक

6) निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:42 से 12:29तक रात

7) संध्या पूजन- 06:25 pm से 07:03pm तक

दिशा शूल-

पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक

क्या न करें- असत्य का साथ मत दें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article