अध्यात्म

Aaj ka Panchang: पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल और खास उपाय

Aaj ka Panchang 15 May 2025 (दैनिक पंचांग): 15 मई को सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इसी वजह से आज वृषभ संक्रांति है। जानें आज का पूजा टाइम क्या है, संध्या पूजन कितने बजे तक पूरा कर लेना चाहिए और दिन में आपको कितना शुभ समय मिलने वाला है।

Image

Aaj ka Panchang 15 May 2025

Aaj ka Panchang 15 May 2025 (दैनिक पंचांग): आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की तृतीया तिथि, दिन गुरुवार है। आज वृषभ संक्रांति है। सूर्य अपनी राशि मेष से निकल कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज शिव पूजन भी शुभ रहेगा। वहीं ज्येष्ठ माह बहुत गर्मी का माह होता है। ऐसे में शुभ लाभ के लिए घर के बाहर पथिकों के लिए जल की व्यवस्था करें। गुरुवार को श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ फलदायी होता है। गर्मी में गुड़ ,जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। यहां देखें आज का पंचांग।

15 मई 2025 का पंचांग

  • संवत- विक्रम संवत 2082
  • माह- ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
  • तिथि - तृतीया
  • पर्व- तृतीया, वृषभ संक्रांति
  • दिवस - गुरुवार
  • सूर्योदय-05:30am
  • सूर्यास्त-7:05pm
  • नक्षत्र- ज्येष्ठा 02:09 pm तक फिर मूल
  • चन्द्र राशि - वृश्चिक,
  • स्वामी ग्रह -मङ्गल 02:09 सायंकाल तक फिर धनु
  • स्वामी-गुरु
  • सूर्य राशि- वृष
  • करण- वणिज 03:21 pm तक फिर विष्टि
  • योग- शिव

15 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त - 11:52 am से 12:44 pm तक
  • विजय मुहूर्त - 02:21pm से 03:26pm तक
  • गोधुली मुहूर्त - 06:23pm से 07:22pm तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- 4:05m से 05:06am तक
  • अमृत काल-06:02am से 07:42am तक
  • निशीथ काल मुहूर्त - रात्रि 11:41से 12:21तक रात
  • संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- दक्षिण दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

क्या करें- मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। ज्येष्ठ माह गुरुवार को पीपल को दुग्ध व जल अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामंत्र का नियमित जप करते रहें।

क्या न करें- किसी के प्रति अप्रिय वचन से वाणी की अशुभता में वृद्धि मत करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article