Aaj Ka Panchang 15 April 2024 (आज का पंचांग): आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज माता कालरात्रि के रूप में माता की पूजा होती है। कालरात्रि दुष्टों के विनाश के लिए जानी जाती हैं। यह जगत माता हैं। शक्ति व शत्रु विजय प्राप्ति के लिए इनकी उपासना का बहुत महत्च है। नवरात्रि का पावन व्रत व कालरात्रि दिवस है।रात्रि में माता काली स्वरूप जी की पूजा करें। माता को प्रसन्न करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से उनकी उपासना करें। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता के 32 नाम व सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 बार पाठ करें। इस पवित्र दिवस पर मन्दिर में माता दुर्गा का दर्शन अवश्य करना चाहिए। असत्य से दूर रहें व दुर्गा मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें। आज माता जी की उपासना के साथ समस्त शिव परिवार की पूजा भी करें। काली जी की स्तुति का दिवस भी है। श्री कृष्ण उपासना का भी आज बहुत महत्व है। मंदिर में आम,पीपल सहित कुछ वृक्षारोपण करें।शिव मंदिर में बेल व बरगद का पेड़ लगाएं।अन्न दान का बहुत महत्व है। बंगलामुखी अनुष्ठान करें। माता दुर्गा मंदिर में आरती का अनन्त पुण्य है। अपने घर के मंदिर में स्वर्ण व चांदी के आभूषण से माता दुर्गा जी की मूर्ति का श्रृंगार करें। शंख में जल भरकर माता के चरणों में अर्पित करें। काली माता को किसमिस,फल व मिश्री अर्पित करें। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
Aaj Ka Panchang 15 April 2024 (आज का पंचांग)
दिनांक- 15 अप्रैल 2024दिवस-सोमवार,पर्व-चैत्र नवरात्र,सप्तमी। माता दुर्गा की उपासना-माता कालरात्रि के रूप में माता काली जी की उपासना।
माह-चैत्र ,शुक्ल पक्ष,
तिथि-सप्तमी
सूर्योदय-06:03am सूर्यास्त-06:42 pm
नक्षत्र-पुनर्वसु
चन्द्र राशि- मिथुन 08:38 pm तक फिर कर्क
सूर्य राशि- मीन
करण-वणिज
योग-सुकर्मा
शुभ मुहूर्त--
1अभिजीत-11:58am से 12:47 pm
2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:26 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:43 pm से 07:06pm तक
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक कुल डेढ़ घण्टे समयकाल। यात्रा प्रारंभ का निषेध।
