Aaj Ka Panchang 13 May 2025 (आज का पंचांग 13 मई 2025): आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा तिथि है। ज्येष्ठ माह का प्रत्येक मंगलवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है । हनुमान जी की उपासना करें। घर की छत पर विहंगों को दाना - पानी दें।गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़,चारा , पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रम्ह मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप करें। मङ्गल, चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। रोग से परेशान लोग हनुमान बाहूक का पाठ करें। सुंदरकांड का पाठ व हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। हनुमान जी के मन्दिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। जानिए आज के शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 13 May 2025 (आज का पंचांग 13 मई 2025):
संवत - विक्रम संवत 2082 माह-ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष
तिथि -प्रतिपदा
पर्व- प्रतिपदा व्रत
दिवस -मंगलवार
सूर्योदय-05:33am
सूर्यास्त-7:01pm
नक्षत्र- विशाखा 09:09 am तक फिर अनुराधा
चन्द्र राशि - वृश्चिक,स्वामी ग्रह -मङ्गल
सूर्य राशि- मेष
करण- बालव 11:17 am तक तत्पश्चात कौलव
योग-वरियान 05:43 am तक फिर परिघ
13 मई 2025 शुभ मुहूर्त (13 May 2025 Shubh Muhurat)
अभिजीत-11:51 am से 12:42 pm तक
विजय मुहूर्त-02:21 pm से 03:26 pm तक
गोधुली मुहूर्त-06:23 pm से 07:22 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:05 am से 05:06 am तक
अमृत काल-06:02 am से 07:42 am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41 से 12:21 तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:09 pm तक
दिशा शूल - उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त - राहुकाल-सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक
क्या न करें - आज असत्य न बोलें।
