अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 11 April 2024: चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष तृतीय तिथि पंचांग, यहां जानें शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 11 April 2024 In Hindi: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन दुर्गासप्तशती का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और राहु काल के बारे में सारी जानकारी।

Image

Aaj Ka Panchang.

Aaj Ka Panchang 11 April 2024 In Hindi: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। नवरात्रि का पावन व्रत व पर्व है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। शिव उपासना करें। शक्ति को प्रसन्न करें। दुर्गासप्तशती व श्री सूक्त का पाठ करें। इस पवित्र दिवस पर श्री रामचरितमानस का पाठ अवश्य करना चाहिए। असत्य से दूर रहें व दुर्गा मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें। आज माता जी की उपासना के साथ समस्त शिव परिवार की पूजा भी करें। सुंदरकांड व हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। मंदिर में वृक्षारोपण करें।

Aaj Ka Panchang 11 April 2024 In Hindi (आज का पंचांग 11 अप्रैल 2024)

दिनांक- 11 अप्रैल 2024

दिवस-गुरुवार,पर्व-चैत्र नवरात्र,तृतीया

माह-चैत्र ,शुक्ल पक्ष,

तिथि-तृतीया

सूर्योदय-06:01am सूर्यास्त-06:46 pm

नक्षत्र-कृतिका

चन्द्र राशि-मेष 08:41am तक पुनः वृष

सूर्य राशि- मीन

करण-गरज

योग-प्रीति

शुभ मुहूर्त--

1अभिजीत-11:57am से 12:48 pm

2विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:22 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:43pm से 07:05pm तक

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 01:30बजे से 03 बजे तक

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article