Aaj ka Panchang: पहली मई को कब रहेगा शुभ मुहूर्त, कितनी देर का रहेगा राहुकाल, जानें सूर्योदय का समय भी

Aaj ka Panchang 01 May 2025: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। गुरुवार के दिन भगवान विष्‍णु की पूजा का विधान है। इस दिन दक्षिण दिशा में यात्रा ना करें। यहां जानें आज का दैनिक पंचांग विस्‍तार से।

Aaj ka Panchang 01 May 2025: आज गुरुवार का दिन है और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज व्रत व अन्न का किया गया दान बहुत पुण्यदायी होता है। चतुर्थी श्री गणेश व्रत मंगल व यश प्राप्ति का सुअवसर देता है। हर गुरुवार व्रत रहें व श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शालीग्राम भगवान का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। देखें आज का दैनिक पंचांग।

Aaj ka Panchang 01 May 2025

Aaj ka Panchang 01 May 2025

01 मई 2025 का पंचांग

  • संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2082
  • माह- वैशाख, शुक्ल पक्ष
  • तिथि - चतुर्थी
  • पर्व- गुरुवार व्रत
  • दिवस - गुरुवार
  • सूर्योदय- 05:43am
  • सूर्यास्त- 6:54pm
  • नक्षत्र- मृगशिरा
  • चन्द्र राशि- मिथुन
  • स्वामी ग्रह - बुध
  • सूर्य राशि- मेष
  • करण- वणिज
  • योग- अतिगण्ड

End of Feed