Aaj ka Panchang 01 May 2025: आज गुरुवार का दिन है और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज व्रत व अन्न का किया गया दान बहुत पुण्यदायी होता है। चतुर्थी श्री गणेश व्रत मंगल व यश प्राप्ति का सुअवसर देता है। हर गुरुवार व्रत रहें व श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शालीग्राम भगवान का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। देखें आज का दैनिक पंचांग।
01 मई 2025 का पंचांग
- संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2082
- माह- वैशाख, शुक्ल पक्ष
- तिथि - चतुर्थी
- पर्व- गुरुवार व्रत
- दिवस - गुरुवार
- सूर्योदय- 05:43am
- सूर्यास्त- 6:54pm
- नक्षत्र- मृगशिरा
- चन्द्र राशि- मिथुन
- स्वामी ग्रह - बुध
- सूर्य राशि- मेष
- करण- वणिज
- योग- अतिगण्ड
01 मई 2025 का शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त - 11:58 am से 12:49 pm तक
- विजय मुहूर्त - 02:21pm से 03:24pm तक
- गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त - 4:05m से 05:09am तक
- अमृत काल - 06:02am से 07:43am तक
- निशीथ काल मुहूर्त - रात्रि 11:41से 12:21तक रात
- संध्या पूजन - 06:21pm से 07:09pm तक
दिशा शूल- दक्षिण दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त - राहुकाल, दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
क्या करें - मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। आज केला,फल व चने की दाल का दान भी करते हैं।
क्या न करें - मन, वचन व कर्म से किसी को भी कष्ट मत दें।
