अध्यात्म

23 October 2025 Numerology Prediction: महीने की इन 8 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए आज का दिन बनेगा 'लकी डे', 23 अक्टूबर के भविष्यफल से जानिए क्या आप भी है भाग्यशाली?

23 October 2025 Numerology Prediction: आज का दिन 23 अक्टूबर आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, ये आप आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपनी बर्थडेट पता होनी चाहिए। बर्थडेट के माध्यम से ही अंकज्योतिष भविष्यफल का निर्माण किया जाता है। आइए 23 अक्टूबर के अंक ज्योतिष भविष्यफल से जानिए कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

23 अक्टूबर 2025 का अंकज्योतिष भविष्यफल

23 October 2025 Numerology Prediction: 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन, अंक ज्योतिष के दृष्टिकोण से एक शुभ और ऊर्जावान दिन है। आज का संयुक्त अंक 23 प्रसिद्धि, धन, वैभव, कर्मयोग और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक तेजी से सफलता और रचनात्मकता प्रदान करता है। 23 का स्वामी एकल अंक 05 है, जिसका ग्रह बुध है। बुध प्रबंधन कौशल और बौद्धिक चपलता देता है। आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। मंगल, चंद्रमा, गुरु और सूर्य परम मित्र हैं।

अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 हैं। यह संयोजन नौकरी, व्यवसाय और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाएगा। 23 अक्टूबर 2025 को संयुक्त अंक 23 (बुध प्रभाव) और भाग्यांक 06 (शुक्र प्रभाव) का संयोग बन रहा है। यह संयोजन रचनात्मकता, धन और वैभव का प्रतीक है। बुध संवाद और प्रबंधन में कुशलता देता है, जबकि शुक्र सौंदर्य, समृद्धि और सुख प्रदान करता है। यह दिन नौकरी में प्रगति, व्यवसाय में लाभ और आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकूल है। श्री सूक्त का पाठ धन लाभ के लिए और कनकधारा स्तोत्र आर्थिक स्थिरता के लिए करें। आइए, अपने मूलांक से जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। भाग्यांक 06 आपको नौकरी में पद परिवर्तन का अवसर दे सकता है। शुक्र और बुध वित्तीय प्रगति लाएंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य में लीवर संबंधी परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों मसूर दाल और गुड़ का दान करें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख जन्मे लोग)

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से कुछ तनाव हो सकता है। मूलांक 03 और 07 वाले उच्चाधिकारी नौकरी में लाभ दे सकते हैं। छात्रों के करियर में प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख जन्मे लोग)

मूलांक स्वामी गुरु और भाग्यस्वामी शुक्र हैं। गुरु और मित्र चंद्रमा व्यवसाय में बड़ा अवसर दे सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में पेट या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख जन्मे लोग)

भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र और मूलांक स्वामी राहु हैं। आईटी, शिक्षण और बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने वालों को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मूलांक 03 और 06 से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख जन्मे लोग)

व्यवसाय में मूलांक 04 और 06 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र और मूलांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में आंखों के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख जन्मे लोग)

नौकरी में अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। केतु नसों से संबंधित परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में विवादों से बचें। मूलांक स्वामी शनि और भाग्यस्वामी केतु हैं। शनि और चंद्रमा नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख जन्मे लोग)

मंगल और गुरु का समर्थन व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में मूलांक 02 और 06 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। तिल का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article