अध्यात्म

10 november 2025 Numerology Prediction: किसका दिन रहेगा भाग्यशाली? जानें अपना शुभ अंक और सलाह

10 november 2025 Numerology Prediction: आज का दिन 10 नवम्बर आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, ये आप आसानी से पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपनी बर्थडेट पता होनी चाहिए। बर्थडेट के माध्यम से ही अंकज्योतिष भविष्यफल का निर्माण किया जाता है। आइए 10 नवम्बर के अंक ज्योतिष भविष्यफल से जानिए कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

aaj ka numerology prediction

10 november 2025 Numerology Prediction: आज 10 नवम्बर है। 10 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। यह एकल अंक 01 के समान कार्य करेगा। 10-11-2025 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य गुरु व मंगल का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु, मंगल व सूर्य के मित्र हैं। गुरु व सूर्य का संयुक्त प्रभाव शुभ व मंगलमय है। अपने जन्मांक के अनुसार आज अपना अंकफल देखें-

जन्मांक 01-शुभ अंक: 03, 09

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में प्रगति होगी। सूर्य व चन्द्रमा मित्र हैं। भाग्यांक 03 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य: कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। चन्द्रमा के द्रव्यों — चावल व शक्कर आदि का दान करें।

जन्मांक 02-शुभ अंक: 01, 03

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय को लेकर आज प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03-शुभ अंक: 04, 08

जॉब व व्यवसाय: गुरु व सूर्य मित्र हैं। आज व्यवसाय में कुछ नया कार्य जोड़ सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

स्वास्थ्य: नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04-शुभ अंक: 05, 06

जॉब व व्यवसाय: छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय व जॉब में लाभ के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

जन्मांक 05-शुभ अंक: 07, 08

जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में भी लाभ रहेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर तनाव न लें।

जन्मांक 06-शुभ अंक: 04, 07

जॉब व व्यवसाय: आज संघर्ष का दिन है। श्री सूक्त का पाठ करें। बेवजह किसी विवाद में न पड़ें। छात्र लाभान्वित होंगे।

स्वास्थ्य: बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07-शुभ अंक: 04, 05

जॉब व व्यवसाय: उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव रह सकता है। किसी विशेष कार्य का दबाव महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य: श्वास व नेत्र रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08-शुभ अंक: 05, 06

जॉब व व्यवसाय: आज का दिन सफलता का है। शनि थोड़ी मानसिक उलझन दे सकते हैं, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09-शुभ अंक: 02, 03

जॉब व व्यवसाय: मंगल व सूर्य जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्य स्वामी गुरु व चन्द्रमा धार्मिक यात्रा दे सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। हनुमान बाहुक का पाठ करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article