Aaj Ka lucky Colour (18 May 2026) : 18 मई 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज चंद्रमा पहले वृषभ राशि में रहेंगे और रात 10 बजकर 05 मिनट के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्य और बुध वृषभ राशि में मौजूद हैं, शनि मीन राशि में और गुरु-शुक्र मिथुन राशि में रहेंगे। ऐसे में ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों के शुभ रंग यानी लकी कलर पर भी पड़ रहा है। सही रंग का चुनाव करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, कामों में सफलता मिलने की संभावना रहती है और मानसिक रूप से भी पॉजिटिव फील होता है। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा।
आज का शुभ रंग
मेष राशि के लिए लकी कलर
आज मेष राशि वालों के लिए नारंगी और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे और कार्यक्षेत्र में पॉजिटिव एनर्जी देंगे। इंटरव्यू, मीटिंग या किसी जरूरी काम में जाते समय इन रंगों का प्रयोग लाभ दे सकता है।
वृषभ राशि के लिए लकी कलर
वृषभ राशि वालों के लिए हरा और सफेद रंग शुभ रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए हल्के और शांत रंग मानसिक शांति देंगे। ऑफिस या बिजनेस में इन रंगों का प्रयोग फायदा दिला सकता है।
मिथुन राशि के लिए लकी कलर
आज मिथुन राशि वालों के लिए हरा और नीला रंग लकी माना जा रहा है। ये रंग आपके विचारों को संतुलित रखेंगे और कम्युनिकेशन बेहतर करेंगे। छात्रों और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि के लिए लकी कलर
कर्क राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ रहेगा। आज ये रंग आपकी ऊर्जा बढ़ाने का काम करेंगे। पारिवारिक मामलों और रिश्तों में भी पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि के लिए लकी कलर
सिंह राशि वालों के लिए नारंगी और पीला रंग बेहद शुभ रहेगा। सूर्य की मजबूत स्थिति आपके आत्मबल को बढ़ाएगी। नौकरी और करियर से जुड़े कामों में इन रंगों का इस्तेमाल सफलता दिला सकता है।
कन्या राशि के लिए लकी कलर
आज कन्या राशि वालों के लिए पीला और नारंगी रंग भाग्यशाली रहेगा। धार्मिक कार्यों और करियर से जुड़े मामलों में ये रंग शुभ परिणाम दे सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये रंग फोकस बढ़ाने वाले रहेंगे।
तुला राशि के लिए लकी कलर
तुला राशि वालों के लिए नीला और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक तनाव कम करेंगे और मन को शांति देंगे। यात्रा या महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान इन रंगों का प्रयोग लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि के लिए लकी कलर
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए नारंगी और पीला रंग शुभ माना गया है। बिजनेस और करियर में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। इन रंगों का प्रयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
धनु राशि के लिए लकी कलर
धनु राशि वालों के लिए पीला और लाल रंग भाग्यशाली रहेगा। ये रंग आपके अंदर पॉजिटिविटी और उत्साह बनाए रखेंगे। नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं।
मकर राशि के लिए लकी कलर
मकर राशि वालों के लिए नीला और पीला रंग शुभ रहेगा। पढ़ाई, करियर और नए कार्यों में ये रंग अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। वाहन खरीदने या निवेश से जुड़े कामों में भी लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि के लिए लकी कलर
आज कुंभ राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग लकी रहेगा। ये रंग मानसिक संतुलन बनाए रखेंगे और रिश्तों में मिठास लाएंगे। प्रेम जीवन और करियर दोनों में पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है।
मीन राशि के लिए लकी कलर
मीन राशि वालों के लिए पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और करियर में प्रगति दिलाने में मदद करेंगे। बिजनेस और नौकरी में भी अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
