अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : किस्मत देगी इन 5 बर्थडेट्स वालों का पूरा साथ, हर काम में आज मिलेगी सफलता

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 18 May 2026 : आज 18 मई का दिन सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसके बारे में आप आज के अंकफल से जान सकते हैं।

Image

18 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 18 May 2026 : आज 18 मई 2026 है। 18 का संयुक्त अंक बेहद शुभ माना जाता है। यह अंक कर्मयोग, आध्यात्मिक ज्ञान, पूजा-पाठ और धर्म कार्यों से जुड़ा होता है। 18 का संयुक्त प्रभाव सूर्य और शनि से बनता है, जबकि इसका एकल अंक 09 होता है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा, साहस और सफलता का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 06 है, जिसका स्वामी शुक्र है। शुक्र वैभव, सुख, कला, आकर्षण और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कहता है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे हैं। भाग्यांक 06 का प्रभाव प्रमोशन या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गुड़ और मसूर का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में तनाव या काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 2 रहेगा। गुरु और शुक्र का प्रभाव जॉब में नया अवसर या बड़ी सफलता दिला सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज गाय को पालक खिलाना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 7 रहेगा। रियल एस्टेट और आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में नई डील या आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नारंगी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अच्छे संकेत हैं। जॉब में उन्नति के योग हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सात अन्न और तिल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और पीला है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है। जॉब में भाग्यांक 06 और अंक 08 का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब में प्रगति से मन खुश रहेगा और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। आज उड़द और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। शनि और शुक्र का प्रभाव जॉब में बड़ी उपलब्धि या प्रमोशन दिला सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज मिष्ठान, गुड़ और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 4 रहेगा। व्यवसाय में मंगल, बुध और शुक्र का सहयोग लाभ दिला सकता है। जॉब में उच्च अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article