अध्यात्म

आज का अंकफल, 4 January 2026: इन 7 बर्थडेट्स वालों के लिए 'बेस्ट डे' बनेगा साल 2026 का पहला रविवार, पढ़ें 4 जनवरी का अंकफल

Aaj Ka Ankphal (आज का अंकफल) 4 January 2026 (रविवार): 4 जनवरी के दिन साल 2026 का पहला रविवार है। यह दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप दैनिक अंकफल से जान सकते हैं। दैनिक अंकफल के माध्यम से दिन में घटने वाली घटनाओं का एक अनुमान लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

4 जनवरी का अंकफल

4 जनवरी का अंकफल

आज का अंकफल 4 January 2026 (रविवार): आज 4 जनवरी 2026 का दिन रविवार है। यह साल का पहला रविवार है और इसी के साथ ही पवित्र पावन माघ माह की शुरुआत हो गई है। आज की तारीख के अंक 4 के स्वामी राहु हैं। वहीं, पूरी तिथि का योग 6 है, जिसके स्वामी स्वयं शुक्र हैं। दिन रविवार है तो आज के दिन पर सूर्य, राहु और शुक्र का मिश्रित प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि राहु और शुक्र का प्रभाव अधिक देखने का मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सभी 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सूर्य, चंद्रमा और भाग्य स्वामी शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में उन्नति होगी। मूलांक 5 और जन्मांक 6 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 3 और 6 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और भाग्य स्वामी शुक्र जॉब में प्रगति देंगे। व्यवसाय में नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु और राहु सपोर्टिंग हैं। बिजनेस डील से लाभ होगा। मूलांक 4 और 7 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत में सुधार के लिए तिल दान करें।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्यांक 06 का शुक्र और मित्र शनि लाभ देंगे। मूलांक 4 और 6 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत से खुश रहेंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 06 के शुक्र का सहयोग मिलेगा। लिवर के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र और केतु व्यवसाय में नया अनुबंध दे सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रमोशन की आशा रखें। बीपी के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

भाग्य स्वामी शुक्र है। शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकते हैं। राहु और गुरु नई बिजनेस डील देंगे। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु, मंगल और मित्र सूर्य सपोर्टिंग हैं। मंगल और भाग्य स्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। मूलांक 3 और 9 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: कम्बल दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article