Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 08 November 2026: आज 08 नवंबर 2026 है। आज दीपावली का महापर्व है। श्री गणेश और माता लक्ष्मी की उपासना के इस पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिकता के साथ मनाने से जीवन में हर प्रकार की खुशियां आती हैं। अंकज्योतिष में 08 का अंक न्याय, कर्म, धर्म, धैर्य, आत्मबल, वैभव और हर विषय के तार्किक ज्ञान का प्रतीक है। 08 के स्वामी ग्रह शनि हैं। यह अंक बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
दीपावली का अंकफल
इसे ग्लैमर और प्रसिद्धि का अंक भी माना जाता है।आज रविवार है और परम सौभाग्य का पर्व दीपावली मनाई जा रही है। आज 08-11-2026 का भाग्यांक 02 रहेगा, जिसके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 और 06 हैं। आज श्रीसूक्त का पाठ सुमंगल देगा। अन्न दान करें और भगवान गणेश की पूजा करें। भगवान विष्णु के मंदिर जाएं, प्रसाद अर्पित करें और उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
दीपावली के शुभ मुहूर्त में अपने घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में श्री गणेश तथा माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करवाएं। घर में मिट्टी के दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को अन्न का दान करते रहें। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 08 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। आज शुभ दीपावली पर व्यवसाय में शनि और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 02 भविष्य में जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में श्वांस संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है। आज उड़द का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। आज दिवाली के दिन घर-परिवार के कार्यों की अधिकता के कारण व्यस्तता रहेगी। दीपों के पर्व पर घर-परिवार में खुशियां आएंगी। नामांक 02 और 03 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज तिल का दान करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी चंद्रमा और अंकस्वामी गुरु बिजनेस प्रोग्रेस में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दीपावली पर नए आर्थिक अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य में नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। भाग्यांक 02 मीडिया, बैंकिंग और आईटी फील्ड से जुड़े जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु और शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 02 और 09 वाले लोगों से लाभ मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं। व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य दोबारा गति पकड़ेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज गेहूं और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। आज शुक्र, शनि और बुध का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र और मित्र ग्रह शनि आईटी और बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को नई उपलब्धि दे सकते हैं। जॉब में नामांक 01 और 09 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लीवर के मरीज सावधानी बरतें। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग बैंगनी और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नामांक 03 और 06 वाले उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें। आज मसूर और गुड़ का दान करें। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 05 रहेंगे। इस अंक और आज के अंक के स्वामी दोनों शनि हैं। आज का दिन बिजनेस में सफलता देने वाला है। केतु और शुक्र बैंकिंग और आईटी फील्ड से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता दे सकते हैं। कामकाज में आर्थिक लाभ और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। आज दीपावली के दिन व्यवसाय में मंगल और चंद्रमा का सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र और बुध धन लाभ कराएंगे। जॉब में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य में उदर रोग से परेशानी हो सकती है। आज श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
08 नवंबर 2026 के विशेष उपाय
आज दीपावली के महापर्व पर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। शुभ मुहूर्त में घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में श्री गणेश-लक्ष्मी पूजन करें। श्रीसूक्त और श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। भगवान विष्णु के मंदिर जाकर प्रसाद अर्पित करें और उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। जरूरतमंदों को अन्न, गेहूं, तिल, उड़द और गुड़ का दान करें। घर में मिट्टी के दीपक जलाएं और शाम को श्रद्धापूर्वक दीपदान करें। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
