अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्म की तारीख से जानें

Aaj Ka Ankfal 5 September 2026: आज शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं, इस बारे में आप अपनी जन्म की तारीख यानी मूलांक से भी जान सकते हैं। चलिए जानें मूलांक 1 से 9 वालों के आज के अंकफल के बारे में।

Image

5 सितंबर 2026 का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (5 September 2026): आज 05 सितंबर 2026, शनिवार है। 05 का अंक बुद्धि व विवेक के दाता बुध व श्री गणेश की कृपा को दर्शाता है। इस समय भाद्रपद माह चल रहा है, जो कि विष्णु उपासना के लिए खास है। आज शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। पीपल को जल दें। मान्यता है कि पीपल की 07 परिक्रमा करने से पाप नष्ट होते हैं। रुद्राभिषेक करने का भी आज शुभ मुहूर्त है। अंक 05 का स्वामी बुध वाणी, प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र इसका मित्र ग्रह है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है।

आज 05-09-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामी शुक्र, शनि का परम मित्र है। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। आइए अब जानें सभी मूलांक वालों के आज 5 सितंबर 2026 के अंकफल के बारे में।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

नौकरी में परेशानी, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में पद परिवर्तन दिला सकता है, परंतु उदर रोग से परेशानी हो सकती है। आज शनि के द्रव्यों उड़द व लाल वस्त्र का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

  • शुभ अंक- 02 व 09
  • शुभ रंग- लाल व पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के कारण परेशानी होगी। जन्मांक 01 व 02 के उच्चाधिकारी नौकरी में लाभ दिला सकते हैं। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन श्री सूक्त का पाठ करें।

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी
  • भाग्य प्रतिशत- 60%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्य स्वामी शुक्र नौकरी में कोई बड़ा अवसर दिला सकते हैं। इसके अलावा व्यवसाय में उन्नति होगी। आज आपको कफ जनित विकार से कष्ट भी हो सकता है। ऐसे में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक- 01 व 09
  • शुभ रंग- लाल व हरा
  • भाग्य प्रतिशत- 70%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र है। आईटी, मीडिया, टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उड़द व तिल का दान करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।
  • शुभ अंक -05 व 06
  • शुभ रंग- हरा व आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत- 65%

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ होगा। आज नौकरी में उन्नति होने के संकेत हैं। इसके अलावा किसी रुके कार्य की प्रगति होने की संभावना है। स्वास्थ्य भी आज बेहतर रहेगा। आज कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

  • शुभ अंक- 04 व 07
  • शुभ रंग- आसमानी व हरा
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र व 08 के स्वामी शनि का सहयोग मिलेगा। आज स्किन व बीपी के मरीज सावधानी बरतें और सात प्रकार के अन्न का दान जरूर करें।

  • शुभ अंक- 04 व 05
  • शुभ रंग- सफेद व पीला
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

नौकरी में प्रगति होने से आप खुश रहेंगे। इसके अलावा बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। साथ ही हनुमान बाहुक का पाठ करें।

  • शुभ अंक- 06 व 09
  • शुभ रंग- नीला व हरा
  • भाग्य प्रतिशत- 85%

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। इस अंक के स्वामी शनि व भाग्य स्वामी शुक्र हैं। शनि व मित्र ग्रह बुध नौकरी में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज चावल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

  • शुभ अंक- 03 व 07
  • शुभ रंग- हरा व बैंगनी
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

व्यवसाय में मंगल व बुध का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में नामांक 06 व मित्र अंक 08 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। मूंग व गुड़ का दान करना आज आपके लिए शुभ रहेगा।
  • शुभ अंक- 01 व 02
  • शुभ रंग- नीला व बैंगनी
  • भाग्य प्रतिशत- 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article