अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: जन्मांक अनुसार देखें आपका आज का अंकफल, किन लोगों पर बरसेगी कृपा, किन्हें रखना होगा खास ख्याल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 3 जनवरी 2026, शनिवार का दिन है। अंक ज्योतिष अनुसार यहां से देखें कि आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

आज का अंकफल 3 जनवरी 2026 (pic credit: canva)

आज का अंकफल 3 जनवरी 2026 (pic credit: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 03 जनवरी 2026 है। 03 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का मूल अंक है। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 03-01-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध , शुक्र व शनि का मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

03 जनवरी 2026 का अंकफल-

1) जन्मांक 01

  • शुभ अंक-02 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी।चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी बुध है।सूर्य व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
  • स्वास्थ्य-मङ्गल व राहु उदर रोग से परेशानी दे सकता है।
  • आज का उपाय --मसूर का दान करें।
  • शुभ रंग-लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

2) जन्मांक 02

  • शुभ अंक-01 व 03
  • जाँब व व्यवसाय--- चन्द्रमा अंक व भाग्यस्वामी बुध है। गुरु व सूर्य का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
  • स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
  • आज का उपाय-श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग-लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत-60%

3) जन्मांक 03

  • शुभ अंक-06 व 08
  • जाँब व व्यवसाय-गुरु अंक व बुध भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह मङ्गल जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
  • स्वास्थ्य-सूर्य व चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
  • आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग-लाल व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत-55%

4) जन्मांक 04

  • शुभ अंक-08 व 09
  • जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 06 से शुभ लाभ है।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
  • आज का उपाय-,श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग-नारंगी व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत-50%

5) जन्मांक 05

  • शुभ अंक-04 व 06
  • जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी बुध व आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध के मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग हैं।जाँब में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय-श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग-लाल व सफेद।
  • भाग्य प्रतिशत-65%

6) जन्मांक 06

  • शुभ अंक-07 व 08
  • जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • स्वास्थ्य-श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें।
  • शुभ रंग-सफेद व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत-55%

7) जन्मांक 07

  • शुभ अंक-05 व 06
  • जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।
  • स्वास्थ्य- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
  • आज का उपाय-हनुमानबाहुक का पाठ लरें।
  • शुभ रंग-नारंगी व पीला।
  • भाग्य प्रतिशत-,75%

8) जन्मांक 08

  • शुभ अंक-06 व 07
  • जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा व मित्र गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
  • आज का उपाय-कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग-सफेद व नारंगी

9) जन्मांक 09

  • शुभ अंक-02 व 03
  • जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 02व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
  • स्वास्थ्य- मङ्गल उदर विकार दे सकता है।
  • आज का उपाय -गुड़ व गेंहू का दान करें।
  • शुभ रंग-पीला व लाल।
  • भाग्य प्रतिशत-75%

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article