Aaj Ka Ankfal : आज थोड़ी सतर्कता बरतें महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग, हो सकता है नुकसान

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 25 May 2026 : आज के दिन कुछ मूलांक वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे मूलांक वाले लोग कौन से हैं।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 25 May 2026 : आज 25 मई 2026 है। 25 का संयुक्त अंक चंद्रमा और बुध का प्रभाव देता है। यह अंक आर्थिक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। यह एकल अंक 07 के समान फल देगा, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। अंक 07 को बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। यह ग्लैमर, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी अंक है। आज का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा आपस में मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि में मित्रता नहीं मानी जाती। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 25 May 2026 : 25 मई का अंकफल

25 मई का अंकफल

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्यांक 04 की वजह से करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

End of Feed