Aaj Ka Ankfal : इन 5 मूलांक वालों की आज रहेगी चांदी, जानें आपका कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 24 June 2026 : किस मूलांक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, इसकी जानकारी आप आज के अंकफल से ले सकते हैं। आइए विस्तार से पढ़ते हैं 24 जून का अंकफल।

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 24 June 2026 : आज 24 जून 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार खास दिन माना जा रहा है। आज की तिथि 24 का संयुक्त अंक चंद्रमा और राहु के प्रभाव को दर्शाता है, जो फिल्म, मीडिया, शिक्षा, ज्ञान, वैभव, रचनात्मकता और प्रसिद्धि का कारक माना जाता है। यह अंक एकल रूप में 6 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी शुक्र है। वहीं आज का भाग्यांक 4 है, जिसका स्वामी राहु है। राहु को विदेश यात्रा, लेखन, मीडिया, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यह दिन कई लोगों के लिए नए अवसरों, उपलब्धियों और लाभ के संकेत लेकर आया है। आइए विस्तार से पढ़ते हैं आज का अंकफल। (Numerology Horoscope)

Aaj Ka Ankfal

आज का अंकफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

सूर्य के प्रभाव वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। सूर्य और राहु का सकारात्मक प्रभाव नौकरी में उन्नति तथा व्यवसाय में प्रगति के अवसर प्रदान कर सकता है। लंबे समय से चली आ रही योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है और अचानक आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में हड्डियों या नसों से जुड़ी परेशानी का ध्यान रखना होगा। आज सूर्योपासना करना लाभकारी रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए शुभ हैं, जबकि 2 और 3 अंक भाग्यवर्धक रहेंगे। आज आपका भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

चंद्रमा के प्रभाव वाले लोगों के लिए दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। नौकरी में उन्नति को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है और व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। लाल और पीला रंग आपके लिए लाभकारी रहेंगे। 1 और 3 अंक शुभ फल प्रदान करेंगे। आज आपका भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

End of Feed