Aaj Ka Ankfal : आज खुलेगी इन 7 बर्थडेट वालों की किस्मत, होगा महालाभ

Aaj Ka Ankfal 23 July 2026 : अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपने जन्म की तारीख से आने वाले भविष्य की जानकारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Ankfal 23 July 2026 : आज 23 जुलाई 2026 है। 23 का संयुक्त अंक चंद्रमा और गुरु के प्रभाव से अत्यंत शुभ माना जाता है। यह प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, प्रबंधन क्षमता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 23 का एकल अंक 05 होता है, जिसके स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धिमत्ता, वाणी, व्यापार, प्रबंधन, संचार और निर्णय क्षमता के कारक माने जाते हैं। आज 23-07-2026 का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं। राहु नए अवसर, तकनीक, शोध, संघर्ष और अचानक मिलने वाली सफलता का कारक माना जाता है। बुध और शुक्र परस्पर मित्र ग्रह हैं। अंक 05 के मित्र अंक 04, 06 और 08 माने जाते हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Aaj Ka Ankfal 23 July 2026 :  23 जुलाई का अंकफल

23 जुलाई का अंकफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में प्रगति के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्यांक 04 के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में लीवर संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आज का उपाय मसूर और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

End of Feed