Aaj Ka Ankfal : इन 7 बर्थडे्टस वालों के बनेंगे आज सारे काम, भगवान गणेश रहेंगे मेहरबान

Aaj Ka Ankfal (22 April 2026) आज का अंकफल : आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। यह आप अपने जन्म की तारीख से भी जान सकते हैं। आइए आज का अंकफल जानते हैं।

Aaj Ka Ankfal (22 April 2026) आज का अंकफल : आज 22 अप्रैल 2026 है। 22 का अंक चन्द्रमा से जुड़ा माना जाता है, जो मन, भावनाओं, कल्पना और गहराई से सोचने की क्षमता देता है। यह अंक थोड़ा संघर्ष जरूर कराता है, लेकिन अंत में सफलता और पहचान दिलाने वाला होता है। यह एकल रूप में 04 की तरह कार्य करता है, जिसका स्वामी राहु है, जो अचानक बदलाव, टेक्नोलॉजी और नए अवसरों का कारक है। आज का भाग्यांक 09 है, जिसका स्वामी मंगल है। मंगल ऊर्जा, साहस, भूमि, प्रॉपर्टी और निर्णय क्षमता का प्रतीक होता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, समझदारी और सही निर्णय लेने के लिए अच्छा रहेगा। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल—

Aaj Ka Ankfal  22 अप्रैल 2026 का अंकफल

22 अप्रैल 2026 का अंकफल

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में राहु और मंगल का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रगति के अच्छे योग बनेंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

End of Feed