आज का अंकफल 2-January-2026 (शुक्रवार): आज 2 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है। आज की तारीख का अंक 2 है। अंकज्योतिष में नंबर 2 को चंद्रमा का अंक माना जाता है। वहीं, आज का दिन शुक्रवार है तो आज के दिन पर शुक्र ग्रह का भी असर रहेगा। इसके साथ ही पूरी तिथि का योग 4 है। इस कारण राहु का प्रभाव भी दिन में देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन शुक्र, चंद्रमा और राहु के प्रभाव से भरा रहेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में स्थिति सामान्य होगी। भाग्यांक 04 जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: गुड़ दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 2 और 3 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु और राहु जॉब में संघर्ष दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: बैगनी और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 1 और 9 वाले व्यक्ति से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 2 और 7 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा। शुगर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने कार्यों से खुश रहेंगे। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन संभव है। लिवर के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में सफलता का दिन है। शनि और चंद्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
चंद्रमा और मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय से खुश रहेंगे। चंद्रमा और सूर्य अनुकूल हैं। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 वालों को आज सबसे ज्यादा लाभ होगा।
नव वर्ष की शुरुआत में चंद्रमा उपासना और दान जरूर करें – दिन शुभ रहेगा।
