अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोगों के लिए 19 अप्रैल बनेगा बेस्ट डे, खुलेगा किस्मत का दरवाजा

Aaj Ka Ankfal: 19 मई का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अंकफल से जान सकते हो। आइए जानते हैं आज के अंकफल से कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

19 अप्रैल का अंकफल

Aaj Ka Ankfal: आज 19 मई 2026 है। 19 का संयुक्त अंक सूर्य और मंगल के प्रभाव से बना है, जो व्यक्ति को ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और धर्म की ओर आगे बढ़ाता है। यह अंक जीवन में सफलता, प्रसिद्धि और मजबूत निर्णय लेने की क्षमता देता है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करता है, जिसका स्वामी सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 रहेगा, जिसका स्वामी केतु है। केतु आध्यात्मिकता, अचानक बदलाव और गहराई से सोचने का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन आत्मविश्लेषण, सही निर्णय और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सूर्य, मंगल और चन्द्रमा का सहयोग मिलेगा, जिससे प्रगति के अच्छे संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। आज गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी, लेकिन काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में नई डील मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज तिल और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु और केतु का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज चावल और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 7 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के अच्छे संकेत हैं। आईटी, मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। राहु और शनि का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और नई योजनाएं सफल होंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शुक्र और केतु का सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ के संकेत हैं। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज सफेद वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और गुलाबी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। केतु और मंगल का प्रभाव आपको नई दिशा देगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोग सतर्क रहें। आज गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और पीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। शनि और बुध का सहयोग आपको प्रमोशन या नई उपलब्धि दिला सकता है। बिजनेस में लाभ होगा और नई डील मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज उड़द का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और काला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और सूर्य का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और बिजनेस में लाभ होगा। नई योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान या तनाव महसूस हो सकता है। आज मसूर दाल का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article