Aaj Ka Ankfal : महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग आज काटेंगे चांदी, पढ़ें 17 अप्रैल का अंकफल

Aaj Ka Ankfal ( 17 April 2026) आज का अंकफल : आपके लिए आज का दिन शुक्रवार अच्छा रहेगा या खराब? यह आप आज के अंकफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं अंकज्योतिष से आपका दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Ankfal ( 17 April 2026) आज का अंकफल : आज 17 अप्रैल 2026 है। 17 का अंक सूर्य और केतु के संयुक्त प्रभाव से बना है, जो व्यक्ति को आत्मबल, आध्यात्मिक सोच और अचानक मिलने वाली सफलता की ओर ले जाता है। यह अंक एकल रूप में 08 के जैसा कार्य करता है, जिसका स्वामी शनि है। शनि न्याय, मेहनत और कर्मफल का कारक माना जाता है। आज का भाग्यांक 04 है, जिसका स्वामी राहु है, जो अचानक बदलाव, टेक्नोलॉजी और प्रगति से जुड़ा होता है। ऐसे में आज का दिन मेहनत, धैर्य और स्मार्ट निर्णय लेने का है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल आपके लिए क्या कह रहा है।

17 अप्रैल का अंकफल aaj ka ankfal

17 अप्रैल का अंकफल

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में शनि, बुध और सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। खासकर आईटी और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

End of Feed