महीने की इन 6 तारीखों में जन्मे लोगों का गुड डे आज, पढ़ें 16 जुलाई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (16 July 2026) : आज 16 जुलाई का दिन गुरुवार है। आज का दिन सभी 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं।

Aaj Ka Ankfal (16 July 2026) : आज 16 जुलाई 2026 है। 16 का संयुक्त अंक सूर्य और शुक्र के प्रभाव से धन, वैभव, आर्थिक समृद्धि और जीवन में उन्नति का प्रतीक माना जाता है। यह अंक व्यवसाय में सफलता, आध्यात्मिक उन्नति और प्रसिद्धि भी प्रदान करता है। एकल अंक के रूप में यह 07 के समान प्रभाव देता है, जिसके स्वामी केतु हैं। आज 16-07-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र सुख, ऐश्वर्य, कला, आकर्षण और भौतिक समृद्धि के कारक माने जाते हैं। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। आज गुप्त नवरात्रि का द्वितीय दिवस है। मां बगलामुखी की उपासना करना विशेष फलदायी रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें, सुगंधित इत्र और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें तथा अन्न का दान करें। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

Aaj Ka Ankfal (16 July 2026) :  16 जुलाई का अंकफल

16 जुलाई का अंकफल

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। नौकरी और व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। भाग्यांक 06 के प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज का उपाय गाय को पालक खिलाना है। शुभ रंग लाल और पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

End of Feed