Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 15 November 2026: आज 15 नवंबर 2026 है। अंकज्योतिष में 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ माना जाता है। यह फिल्म, मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान और प्रसिद्धि का कारक है। 15 का एकल अंक 06 है, जिसके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र रचनात्मकता, आकर्षण, सुख-सुविधा और आर्थिक प्रगति का प्रतीक है।
15 नवंबर 2026 का अंकफल
आज 15-11-2026 का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसके स्वामी मंगल हैं। सूर्य, गुरु और चंद्रमा मंगल के परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 और 08 हैं। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल रियल एस्टेट, राजनीति, न्याय, मीडिया, फिल्म, तंत्र, ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल और धैर्य के प्रतीक हैं।
आज रविवार है। सूर्य की उपासना के लिए श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। गो माता को केला, रोटी और गुड़ खिलाएं। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और दिन की शुरुआत ईश्वर के स्मरण से करें। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 15 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। अंक 01, 02 और 09 मित्र हैं। गुरु और सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य व शुक्र का सपोर्ट मिलेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देंगे। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। सूर्य और गुरु मित्र हैं। जॉब में बहुत जल्द उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 और 06 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से प्रोग्रेस तेज होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जॉब में भविष्य में किसी नए दायित्व की शुरुआत होगी। व्यवसाय में नवीन कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा और कामकाज में प्रोग्रेस रहेगी। स्वास्थ्य में स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। आज श्रीसूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 08 रहेंगे। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील से लाभ होगा। व्यवसाय में अंक 05 और 06 वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कष्ट रह सकता है। आज स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग नीला और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 07 रहेंगे। व्यवसाय में नामांक 03 और 02 वाले व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नामांक 06 और 07 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग जॉब में प्रोग्रेस देगा। कामकाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज फलों का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। अंक 08 के स्वामी शनि का सहयोग उच्चाधिकारियों के माध्यम से जॉब में भविष्य में प्रोमोशन का अवसर देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नेत्र के मरीज सावधानी बरतें। आज मूंग और गुड़ का दान करें। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु का साथ मिलेगा। भाग्यस्वामी मंगल के मित्र ग्रह गुरु बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशा मजबूत रहेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में स्किन और नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। आज सात अन्न का दान करें। शुभ रंग लाल और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 07 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी मंगल हैं और इस अंक के स्वामी शनि हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। बुध और आज के अंक स्वामी शुक्र नई बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में प्रगति और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज तिल का दान करें और सात अन्न का दान भी करें। शुभ रंग पीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 03 रहेंगे। अंक 05 और 06 का सहयोग सुखद रहेगा। व्यवसाय को शनि और मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र, मित्र शनि तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। भाग्यस्वामी शनि सफलता देंगे। स्वास्थ्य में मंगल उदर रोग की परेशानी दे सकता है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
15 नवंबर 2026 के विशेष उपाय
आज रविवार होने के कारण सूर्यदेव की उपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें। गो माता को केला, रोटी और गुड़ खिलाएं। आर्थिक समृद्धि के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें। जरूरतमंदों को फल, अन्न, मूंग और गुड़ का दान करें। भगवान सूर्य और माता दुर्गा का स्मरण करते हुए दिन की शुरुआत करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
