आज का अंकफल (Aaj Ka ankfal) 14 April 2026 : आज 14 अप्रैल 2026 है। 14 का संयुक्त अंक 01 सूर्य और 04 राहु के प्रभाव से बना है, जो प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य और तेज़ी से सफलता देने वाला अंक माना जाता है। यह अंक क्रिएटिविटी और मैनेजमेंट स्किल को बढ़ाता है। इसका एकल अंक 05 होता है, जिसका स्वामी बुध है, जो बुद्धि और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है। आज का भाग्यांक 01 है, जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य के मित्र अंक 02, 03 और 09 हैं। ऐसे में आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। अपने जन्मांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल—
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 2 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में आज प्रगति के योग हैं। सूर्य के प्रभाव से आपको नई जिम्मेदारी या पद परिवर्तन का मौका मिल सकता है। काम में आपकी मेहनत नजर आएगी और अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। आज चावल का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। आपका शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नारंगी और लाल है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय दोनों में उन्नति के संकेत हैं। गुरु और सूर्य के प्रभाव से आपको रियल एस्टेट या नए काम में बड़ा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता के योग हैं। मैनेजमेंट, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में भी फायदा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नए अवसर भी मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 5 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। सूर्य और शुक्र के प्रभाव से आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रमोशन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के मरीज सावधानी रखें। आज गणपति जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 55% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में आपकी प्रगति से आप संतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में भी सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग आसमानी और हरा है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवाद से बचें। शनि और सूर्य के प्रभाव से मेहनत का फल मिलेगा और आने वाले समय में बड़े लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में मंगल और गुरु का सहयोग मिलेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|
