अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : इन 6 बर्थडेट्स वालों के कदम चूमेगी आज किस्मत, होगा भारी लाभ, पढ़ें आज का अंकफल

आज का अंकफल (Aaj Ka Ankfal) 12 अप्रैल 2026 : 12 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह आप अपनी बर्थडेट्स से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए 12 अप्रैल कैसा रहेगा?

Image

12 अप्रैल का अंकफल

आज का अंकफल (Aaj Ka Ankfal) 12 अप्रैल 2026 : आज 12 अप्रैल 2026 है। 12 का संयुक्त अंक 02 यानी चन्द्रमा और 01 यानी सूर्य से मिलकर बना है, जो मन, कर्म, धर्म, आत्मा, पिता और गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ माना जाता है और सफलता दिलाने वाला होता है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा, जिसका स्वामी गुरु है। आज 12-04-2026 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। बुध व शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं, जबकि गुरु, सूर्य व चन्द्रमा भी आपस में मित्र हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज का अंकफल देखें।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में नामांक 02 व 03 की मदद से प्रगति होगी और सूर्य व गुरु के सहयोग से प्रमोशन के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। उपाय के रूप में उड़द का दान करें। शुभ रंग लाल व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में चन्द्रमा, गुरु व मंगल का प्रभाव रहेगा, लेकिन कार्यों के दबाव से थोड़ी परेशानी हो सकती है। नामांक 02 व 03 के लोग व्यवसाय में लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में तिल का दान करें। शुभ रंग हरा व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 01 और 09 रहेगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा के सहयोग से प्रमोशन के योग हैं और सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उपाय के रूप में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में भाग्यांक 08 का प्रभाव एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता देगा। नामांक 04 व 07 से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय के रूप में गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 06 और 08 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शनि व बुध का सहयोग मिलेगा और अंक 03 व 08 से लाभ के योग हैं। प्रमोशन के संकेत हैं और रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में सात अन्न का दान करें। शुभ रंग नीला व हरा रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 04 और 08 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शुक्र व शनि का सहयोग मिलेगा और सफलता के योग हैं। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट भी मिलेगा। स्वास्थ्य में स्किन से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। उपाय के रूप में गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग हरा व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में अपने परफॉर्मेंस से आप संतुष्ट रहेंगे और प्रगति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में शुगर के मरीज सावधानी रखें। उपाय के रूप में श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 05 और 07 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शनि का पूरा सहयोग रहेगा और प्रमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। शुक्र व बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग हरा व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज का शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शनि, मंगल व सूर्य का सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। शुभ रंग पीला व नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article