Aaj ka ankfal 10 April 2026 : आज 10 अप्रैल 2026 है। 10 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, अर्थ, धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह राजनीतिक कुशलता, धार्मिकता, आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 10-04-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामी ग्रह शुक्र है। सूर्य व गुरु परम मित्र हैं, जबकि सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 व 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आज अपना अंकफल देखें।
10 अप्रैल का अंकफल
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 02 और 09 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में नामांक 04 व 06 की मदद से प्रगति होगी और सूर्य, चन्द्रमा व मंगल के सहयोग से सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में लीवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में गेहूं व गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में प्रोग्रेस बनी रहेगी और नामांक 04 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग हरा व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 01 और 02 रहेगा। जॉब में गुरु, चन्द्रमा व शुक्र के सहयोग से प्रोमोशन के योग बन रहे हैं और व्यवसाय में नए काम की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य में उदर से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में गुड़ व गेहूं का दान करें। शुभ रंग लाल व सफेद रहेगा। भाग्य प्रतिशत 85% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में मीडिया, बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी और नामांक 02 व 09 से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय के रूप में उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग हरा व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा और प्रोमोशन के संकेत हैं। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रह सकती है। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग नारंगी व पीला रहेगा। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 04 और 07 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शुक्र व बुध का सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारियों का सपोर्ट रहेगा। स्वास्थ्य में श्वास से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें। उपाय के रूप में श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग हरा व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 04 और 06 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में सफलता के योग हैं और प्रगति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में बीपी व शुगर के मरीज सावधानी रखें। उपाय के रूप में सात अन्न का दान करें। शुभ रंग नीला व बैंगनी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 05 और 06 रहेगा। जॉब व व्यवसाय में शनि व शुक्र का सहयोग मिलेगा और प्रोमोशन के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उपाय के रूप में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग पीला व नारंगी रहेगा। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
आज का शुभ अंक 01 और 03 रहेगा। जॉब में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यवसाय में भी लाभ रहेगा। स्वास्थ्य में उदर से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय के रूप में लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग पीला व लाल रहेगा। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
