Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 29 March 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 29 मार्च 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 29 मार्च 2023 है। 29 का संयुक्त अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 29 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 29-03-2023का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today, 29 March 2023
1. जन्मांक01-शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है। नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-03 व 01
जाँब व व्यवसाय--- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 03 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01व 02
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। जाँब में उन्नति है।
स्वास्थ्य-उद्ऱ विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व चन्द्रमा के अंक 03 व 02 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक03 व 05 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय- शुक्र व गुरु मीडिया, बैंकिंग व वित्तीय जाँब में लाभ देगा। आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-07 व 05
जाँब व व्यवसाय-जाँब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में हार्ट के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-03 व 06
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व मित्र ग्रह शुक्र सपोटिंग है। मङ्गल व बुध फाइनेंसियल व आईटी व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
