अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 06 April 2023: जन्मांक 08 वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, देखें बाकियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 6, 2023, 06:08 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 06 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 06 अप्रैल 2023 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। ये फिल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 06-04-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा। भाग्य अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।

Image

Aaj Ka Ank Rashifal: 6 अप्रैल का अंक राशिफल।

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 06 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 06 अप्रैल 2023 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। ये फिल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 06-04-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा। भाग्य अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय, वैभव, ग्लैमर, प्रबंधन, तांत्रिक ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Today Ank Rashifal 06 April 2023, यहां देखें आज का अंक राशिफल

जन्मांक 01- शुभ अंक- 09 व 02

जॉब व व्यवसाय - अंक 01, 02 व 03 मित्र हैं। मित्र गुरु व सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि आपको जॉब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- शुक्र यूरिन रोग से परेशानी को दूर कर सकता है।

जन्मांक 02- शुभ अंक -01 व 09

जॉब व व्यवसाय- शनि व शुक्र मित्र हैं। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

जन्मांक 03- शुभ अंक- 02 व 01

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए दायित्व के आरंभ के संकेत हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ संभावित है।

स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

जन्मांक 05- शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06- शुभ अंक- 06 व 08

जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में लाभ है। अंक 08 के स्वामी शनि व अंकस्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 07- शुभ अंक- 04 व 05

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शनि सफलता दे सकता है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक- 04 व 05

जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

जन्मांक 09- शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- अंक 02 व 09 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को शनि व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अन्न दान करते रहें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article