Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 01 April 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: 01 अप्रैल 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 01 अप्रैल 2023 है। 01 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। अंक एक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 01-04-2023 का भाग्यांक 03 रहेगा, जिसका स्वामी गुरु है। मङ्गल व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 03, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01-शुभ अंक-02 व 03
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य व गुरु आपको जाँब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 09
जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय-गुरु व सूर्य जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी व भाग्यस्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 रियल स्टेट, मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 के व्यक्तियों के पार्टनरशिप से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-05 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 03 है।आज व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 05
जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी गुरु है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।अंक 02 व 03 नामांक के लोग हेल्पफुल रहेंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। मङ्गल व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में समस्या रह सकती है।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा,मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
