आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल 6 जनवरी 2026 (मंगलवार / सकट चौथ): आज 6 जनवरी 2026 दिन मंगलवार सकट चौथ का दिन है। आज की तारीख के अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 8 है। अंक 8 के स्वामी शनि हैं। ऐसे में आज पूरे दिन पर शनि, शुक्र और मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में गुरु और सूर्य प्रगति देंगे। सूर्य और बुध बुधादित्य योग बनाते हैं। जॉब में प्रमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 का शनि जॉब में लाभ दे सकता है। बुध स्किन रोग से राहत दे सकता है।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। मूलांक 2 और 3 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: तिल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में प्रगति का दिन है। व्यवसाय में नया दायित्व मिल सकता है। बड़ा लाभ संभव है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस डील से लाभ होगा। मूलांक 1 और 5 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। सेहत खराब रह सकती है।
उपाय: सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 और 7 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत से खुश रहेंगे।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
बिजनेस में लाभ है। अंक 05 के बुध का सहयोग मिलेगा। खान-पान में सावधानी रखें।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
केतु और भाग्य स्वामी शनि व्यवसाय में सफलता दे सकते हैं। जॉब में प्रमोशन की आशा रखें। लिवर के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
भाग्य स्वामी शनि है। शनि व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकते हैं। शुक्र और शनि नई बिजनेस डील देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: आसमानी और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
अंक 3 और 5 का सहयोग सुखद है। बुध और मंगल व्यवसाय को नई दिशा देंगे। शुक्र और मंगल उच्चाधिकारियों से सहयोग देंगे। सेहत में कमी रह सकती है।
उपाय: कम्बल और गुड़ दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
