अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 31 May 2023: 9 जन्मांक वालों को एकादशी के दिन करना होगा मूंग का दान, देखें आपका जन्मांक क्या कहता है

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 30, 2023, 07:20 PM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 31 May 2023: जन्मांक के अनुसार यहां देखें कैसा होगा आपका आज का दिन, क्या करने से होगा लाभ और क्या करना पड़ सकता है व्यापार से लेकर सेहत पर भारी। यहां देखें आपका आज का अंकफल

Image

आज का अंकफल

Ank Jyotish Numerology Predictions 31 May 2023, 31 मई 2023 का अंकफल: 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 31-05-2023 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। अंक 07 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 07 व्यय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

आज का अंकफल 31 मई 2023

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- सूर्य व बुध का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति जाँब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय-आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की प्राप्ति के संकेत हैं।

स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 04 व 06 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 04 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय-आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय-जाँब में केतु व शुक्र कोई नया अनुबंध दे सकता है। व्यवसाय को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। केतु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी केतु व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 05 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य-स्किन विकार की सम्भावना रह सकती है। मूंग का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article