अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 30 May 2023: सफलता से भरपूर रह सकता है आज का दिन, जन्मांक अनुसार देखें अपने दिन का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 30, 2023, 05:59 AM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 30 May 2023: जॉब, व्यवसाय और स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन कुछ जातकों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए परेशानी जनक रह सकता है। अपने जन्मांक के अनुसार यहां देखें आपके दिन का हाल और आज करना रहेगा शुभ और क्या करने से आपको खास तौर से बचना चाहिए।

Image

अंकफल

Ank Jyotish Numerology Predictions 30 May 2023, 30 मई 2023 का अंकफल: 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 30-05-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामी शुक्र है। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है जो कि इसका मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

आज का अंकफल 30 मई 2023

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-03 व 02

जाँब व व्यवसाय - जाँब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी शुक्र है। सूर्य ,मङ्गल व चन्द्रमा आपको जाँब में प्रमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है। गुड़ का दान करें।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव रहेगा। जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय-गुरु अंक व शुक्र भाग्य स्वामी है। गुरु जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व राहु तथा केतु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य-चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट दे सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 प्रशासन व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-06 व 07

जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी शुक्र,आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं। जाँब में अंक 03 व 07ल6 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 05 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य- श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। मूंग का दान करें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय- शनि, शुक्र व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि देगा। आज के दिन शनि, सूर्य व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 05 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य - नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। अन्न का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article