अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 28 May 2023: आज इन मूलांक वालों के बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ, जानें क्या बताता है आपका अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 27, 2023, 06:34 PM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 28 May 2023: दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जानिए ये कौन से मूलांक हैं। साथ ही आपके अंकफल आपके बारे में क्या कहते हैं, ये भी जानिए।

Image

Numerology Horoscope Today, 28 May 2023

Ank Jyotish Numerology Predictions 28 May 2023, 28 मई 2023 का अंकफल: 28 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 28-05-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु शुक्र व शनि का मित्र है। मङ्गल व सूर्य मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Today in Hindi, Aaj Ka Ankfal 28 May 2023

1. जन्मांक01 - शुभ अंक-02 व 03

नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में नामांक 01 व 04 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य , मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको नौकरी में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 09

नौकरी व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मङ्गल व सूर्य मित्र हैं। नौकरी व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

नौकरी व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी राहु नौकरी में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य-हेल्थ से कष्ट हो सकता है।तिल का दान करें।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 08

नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 04 टीचिंग मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07

नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 08 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 05

नौकरी व व्यवसाय-आज का भाग्यअंक 04 जो कि अंक 06 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-05 व 08

नौकरी व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु अंक 05 के स्वामी बुध का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। बैंकिंग व आईटी नौकरी में प्रगति है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06

नौकरी व व्यवसाय- आज के दिन केतु, बुध जो कि राहु व शनि के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02

नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 04 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article