अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 27 May 2023: धन के मामले में इस मूलांक के लोगों को बरतनी होगी खूब सावधानी, देखें आपका दिन कैसा होगा

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 26, 2023, 06:34 PM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 27 May 2023: दैनिक अंकज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक के लोगों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है। यहां देखें अपने जन्मांक के हिसाब से आपका दिन कैसा रहेगा, क्या करना शुभ होगा और क्या करने से परिणाम उल्टे पड़ सकते हैं।

Image

आज का अंकफल

Ank Jyotish Numerology Predictions 27 May 2023, 27 मई 2023 का अंकफल: 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 27-05-2023 का भाग्यांक 03 रहेगा। गुरु व मङ्गल परम मित्र है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02, तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Today in Hindi

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 09

जॉब व व्यवसाय-जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09

जॉब व व्यवसाय-जॉब मे तनाव रह सकताहै। जन्मांक 03 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-02व 09

जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु व उसके मित्र ग्रह चन्द्रमा तथा भाग्यस्वामी गुरु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 06

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 07

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- गाय को केला खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-04 व 07

जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-बीपी या शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-05 व 08

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-03 व 06

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व मित्र शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 03

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल, मित्र ग्रह गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article