अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 21 May 2023: आज करियर के मामले में इन मूलांक वालो को होगा लाभ, जानि क्या आप भी हैं शामिल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated May 21, 2023, 07:09 AM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 21 May 2023: दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी अनुसार आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जानिए ये कौन से मूलांक हैं। साथ ही आपके अंकफल आपके बारे में क्या कहते हैं, ये भी जानिए।

Image

Numerology Horoscope Today, 21 May 2023

Ank Jyotish Numerology Predictions 21 May 2023: 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 21-05-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसका स्वामीग्रह शुक्र है। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है जो भी कि इसका मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

आज का अंक राशिफल 21 मई 2023, Aaj Ka Ank Rashifal 21 May 2023

1. जन्मांक01--शुभ अंक-03 व 09

नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में नामांक 03 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी। शुक्र आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 09

नौकरी व व्यवसाय- चन्द्रमा , मित्र ग्रह गुरु व शुक्र का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02

नौकरी व व्यवसाय-गुरु अंक तथा शुक्र भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य-गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 08

नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 06 फ़िल्म, टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 06 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07

नौकरी व व्यवसाय-भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। नौकरी में अंक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 05

नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध का सपोर्ट है। आज भाग्यस्वामी भी शुक्र है। सफलता का दिन है। नौकरी में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 08

नौकरी व व्यवसाय-नौकरी में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में संघर्ष है। मानसिक दबाव रह सकता है।

स्वास्थ्य- श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06

नौकरी व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02

नौकरी व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी मंगल तथा मित्र ग्रह चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। नौकरी में नामांक 06 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ में सूर्य नेत्र विकार दे सकता है। गुड़ का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article