Ank Jyotish Numerology Predictions 19 May 2023, आज का अंकफल - 19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-05-2023 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु ,शनि व शुक्र का मित्र है। केतु ,शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today, 19 May 2023
1. जन्मांक01--शुभ अंक-02 व 03
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में नामांक 01 व 02 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य, मित्र ग्रह चन्द्रमा व मङ्गल आपको नौकरी में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-शुगर रोग से परेशानी हो सकती है। मंगल के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
नौकरी व व्यवसाय--- गुरु व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। नौकरी व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 06 व 04 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय---गुरु नौकरी में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी राहु के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 07
नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 04 टीचिंग मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07
नौकरी व व्यवसाय-आज का भाग्यअंक 04 जो कि अंक 06 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।नौकरी में प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-03 व 05
नौकरी व व्यवसाय-शनि व शुक्र सहित उसके मित्र ग्रह बुध व राहु का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा नहीं रहेगा। उड़द का दान करें
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 04 व 06 का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 05 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है। स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
