Ank Jyotish Numerology Predictions 18 May 2023: आज 18 मई 2023 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-05-2023का भाग्यांक 03 रहेगा। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक01--शुभ अंक-02 व 03
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। मसूर व गुड़ का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-09 व 01
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी मे तनाव रह सकताहै। नामांक 02 व 09 का उच्चधिकारी नौकरी में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी गुरु नौकरी में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 08
नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 03 का स्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल व गुरु के अंक 09 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 07
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक05 व 03 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को पालक खिलाएं।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07
नौकरी व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 03 व अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र /साइनस के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-06 व 08
नौकरी व व्यवसाय-नौकरी में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 05
नौकरी व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी गुरु है। शनि व मित्र ग्रह शुक्र नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 03
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल ,गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 02 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
