अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 15 May 2023: जन्मांक 3 वाले लोगों को व्यवसाय में होगा भारी मुनाफा, जन्मांक के आधार पर देखें अपना अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: अवनी बागरोला
  • Updated May 15, 2023, 06:10 AM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 15 May 2023: 15 का संयुक्त अंक ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। आज का दिन जन्मांक 3, 4, 6 वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ माना जा सकता है। व्यवसाय से लेकर वैवाहिक जीवन तक में अंकफल से जाने आपका आज का दिन कैसा होगा।

Image

Aaj Ka Ankfal

Ank Jyotish Numerology Predictions 15 May 2023: आज 15 मई 2023 है। 15 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म, मीडिया, वैभव , शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 15-05-2023 का भाग्यांक 09 रहेगा, जिसका स्वामी मङ्गल है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल भूमि, प्रबंधन, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

आज का अंक राशिफल

1 जन्मांक 01--शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय- अंक 01,02 व 09 मित्र हैं। मङ्गल,सूर्य व शुक्र प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। सूर्य व शनि का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 03

जाँब व व्यवसाय- सूर्य व गुरु मित्र हैं। जाँब में उन्नति रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय-आज का दिन व्यवसाय के लिए लाभ का है। जाँब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। प्रोमोशन संभावित है।

स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 03 व 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

6 जन्मांक 06- शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 09 के स्वामी मङ्गल व मित्र अंक 03 स्वामी गुरु का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर दे सकता है।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय - व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी मङ्गल सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-05 व 08

जाँब व व्यवसाय - आज का भाग्य स्वामी मङ्गल है। इस अंक का स्वामी शनि है। जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। बुध ,मङ्गल व आज के अंक स्वामी शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- मङ्गल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। अंक 03 व 09 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को मङ्गल व सूर्य नई दिशा देंगे। जाँब में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी व भाग्यस्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य-राहु हड्डी से सम्बन्धित रोग दे सकता है। उड़द का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article