Ank Jyotish Numerology Predictions 11 May 2023 In Hindi: 11 मई 2023 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 11 मई 2023 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 11 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है, जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 11-05-2023 का भाग्यांक 05 रहेगा,जिसका स्वामी बुध है। चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today, 11 May 2023
1. जन्मांक01--शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 03 व 05 का उच्चाधिकारी आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य-कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। चन्द्रमा के द्रव्य चावल व चीनी का दान करें।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय--- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 05 व 06 का उच्चधिकारी जाँब में लाभ दे सकता है। जाँब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-02 व 01
जाँब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में रुके धन प्राप्ति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी राहु है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के अंक 01 व 02 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक05 व 07 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जाँब में भाग्यांक 05 के स्वामी बुध व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 08
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन जाँब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध है। शनि व मित्र ग्रह बुध टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब व व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लीवर के रोगी सावधानी बरतें।
9. जन्मांक09-शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी बुध है। व्यवसाय में बुध व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। उड़द का दान करें।
