अध्यात्म

Aaj Ka Ank Jyotish 04 June 2023: संघर्षशील लेकिन शुभ होगा आज का दिन, अपने जन्मांक के अनुसार देखें आज का अंकफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 3, 2023, 07:42 PM IST

Ank Jyotish Numerology Predictions 04 June 2023: जन्मांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा इस बात का पता लगाया जा सकता है। रविवार 4 जून का दिन ज्योतिष अनुसार वैभव और प्रसिद्धि का प्रतीक है। देखें 8 भाग्यांक वालों का आज ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन कैसा रहेगा, क्या करें और किन चीज़ों से बचे।

Image

Aaj ka Ankfal 4 June 2023

Ank Jyotish Numerology Predictions 04 June 2023, 04 जून 2023 का अंकफल: 04 का अंक बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है। 04-06-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा, जिसका स्वामी शनि है। बुध, शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 08 के मित्र अंक 04, 06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08 न्याय, व्यय, ज्ञान, तंत्र, धन, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Horoscope Today

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- सूर्य, चन्द्रमा व भाग्यस्वामी शनि का सपोर्ट है। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 08 व जन्मांक 06 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य - उद्ऱ रोग से परेशानी हो सकती है।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-01 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-02 व 01

जाँब व व्यवसाय-गुरु अंक व शनि भाग्यस्वामी है। चन्द्रमा व गुरु मित्र हैं। आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय - बुध व शनि सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 05 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।

स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 06

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक 08 का स्वामीग्रह शनि व मित्र ग्रह शुक्र लाभ देंगे। जाँब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।

स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शनि व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु, शनि व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-04 व 05

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु ,शनि व गुरु कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय-मङ्गल व शनि सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 06 तथा 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बाधित रह सकता है। तिल का दान श्रेयष्कर है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article